सुल्तानगंज: श्रावणी मेला की तैयारी शुरू, भागलपुर डीएम ने गंगा घाट और कांवरिया पथ का निरीक्षण किया
आगामी विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले की तैयारी सुल्तानगंज के अजगैबीनाथ धाम में ज़ोरों पर है। इस एक माह के मेले में देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु यहां आते हैं, इसलिए प्रशासन कोई कसर नहीं छोड़ना चाहता। इसी क्रम में गुरुवार दिन के 11 बजे के करीब भागलपुर के जिलाधिकारी (डीएम) डॉ. नवल किशोर चौधरी ने सिटी एसपी सुभांक मिश्रा के साथ सुल्तानगंज गंगा घाट से लेकर यात्री