करेड़ा: कीढ़ीमाल के समीप बाइक से आए नकाबपोश बदमाशों ने भजन गायक पर चाकू से किया हमला, करेड़ा थाने में मुकदमा दर्ज
भीलवाड़ा शहर सहित ग्रामीण इलाकों में अपराधी बे-लगाम और पुलिस बे-परवाह है। आये दिन सडक़ों पर हो रही लूट की वारदातें शायद ये ही बयां कर रही है। शहर में गत दिनों पौन घंटे के अंतराल में चेनस्नेचिंग की तीन वारदातों का अभी पुलिस कोई सुराग भी नहीं तलाश पाई की बीती रात नकाबपोश बाइक सवार बदमाशों ने एक भजन गायक पर चाकू से हमला कर दिया।