लाडपुरा: थर्मल पावर प्लांट में घुसा भालू, मजदूर ने भागकर बचाई जान, गिरने से गंभीर चोट आई, नाइट शिफ्ट के कर्मचारियों में दहशत
Ladpura, Kota | Mar 28, 2026 कोटा के थर्मल पावर प्लांट में बीती देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब अचानक एक भालू प्लांट परिसर में घुस आया। नाइट शिफ्ट में काम कर रहे कर्मचारी भालू को देखकर दहशत में आ गए और सुरक्षा के चलते बाहर निकलने की हिम्मत नहीं जुटा सके। भालू काफी देर तक प्लांट के अंदर घूमता रहा, जिससे पूरे क्षेत्र में भय का माहौल बना रहा।