कनवास: शादी का निमंत्रण देकर लौट रहे दंपती को दरा दरगाह के पास अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, युवक घायल, महिला की मौके पर हुई मौत
दरा स्टेशन क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कनवास थाना क्षेत्र के NH 52 कोटा-झालावाड़ मार्ग पर दरगाह के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दंपती हादसे का शिकार हो गए। शनिवार दोपहर करीब 1 बजे प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवार दम्पत्ति शादी का निमंत्रण देने गए थे और वापस अपने घर लौट रहे थे।