मिर्ज़ापुर: मंडलीय अस्पताल के मोर्चरी हाउस में रखे युवक के शव को खा गए चूहे, परिजनों ने आरोप लगाकर किया हंगामा
शहर कोतवाली के तारकापुर निवासी युवक का शव मंडलीय अस्पताल के मोर्चरी हाउस में रखा गया था। परिजन शव लेने पहुंचे तो कमर का और हाथ का का मांस गायब था। परिजनों ने आरोप लगाया कि शव को चूहे खा गए हैं। जबकि शव रखवाने के नाम पर उनसे ₹2000 लिया गया और बर्फ का भी पैसा लिया गया। इसके बावजूद शव सुरक्षित नहीं है। अस्पताल प्रशासन ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।