रायबरेली: सेमरपहा के पास तेज रफ्तार लोडर ने मारी किशोरी को जोरदार टक्कर, जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
बुधवार को तेज रफ्तार लोडर ने लालगंज कोतवाली क्षेत्र के सेमरपहा के पास किशोरी गीतांजलि को जोरदार टक्कर मार दी,टक्कर लगने से किशोरी को आई गंभीर चोट। स्थानीय लोगों की मदद से प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी लालगंज ले जाया गया जहां,हालत नाजुक होने पर रायबरेली जिला अस्पताल किया गया रेफर। जिला अस्पताल में भर्ती कर किया जा रहा इलाज व हालत बताई जा रही नाजुक।