लाडपुरा: कोटा में 64 साल की महिला के गहने लूटे, बदमाश ने कहा- बेटे-पोते पर बड़ी विपदा आने वाली है, 11 बार जाप करना होगा
Ladpura, Kota | Mar 25, 2026 कोटा में 64 साल की बुजुर्ग महिला से बदमाश ने सोने और चांदी के गहने लूट लिए। बदमाश ने धार्मिक डर दिखाकर बुजुर्ग महिला को बातों में उलझा लिया। बदमाश ने महिला को विश्वास में लेने के बाद कहा- मंत्र जाप से पहले शरीर पर पहने सभी आभूषण उतारकर हाथ में रखो, तभी पूजा सफल होगी। सोने-चांदी के जेवर लेकर फरार हो गया