लोहारू: रक्षाबंधन पर भी किसानों का जोश बरकरार, भाई-बहन के प्यार ने बढ़ाया आंदोलन का हौंसला: किसान नेता कविता पातवान
फसल बीमा क्लेम घोटाले के विरोध में लोहारू में चल रहे अनिश्चितकालीन पड़ाव के 25वें दिन, शनिवार को रक्षा बंधन के पावन पर्व पर भी किसानों का उत्साह कम नहीं हुआ। किसान नेता एडवोकेट कविता पातवान ने कहा कि भाई-बहन का अटूट प्रेम हमारे आंदोलन की जीत सुनिश्चित करेगा। उन्होंने बताया कि त्योहार के बावजूद धरनास्थल पर भारी संख्या में पुरुष व महिला किसानों की उपस्थिति रही