अम्बाला: नारायणगढ़ में बसपा नेता हरबिलास हत्याकांड का मुख्य शूटर सागर मुलाना में पुलिस मुठभेड़ में ढेर
Ambala, Ambala | Jan 29, 2025 बीते दिनों नारायणगढ़ में बसपा नेता को गोली मार हत्या करने के मामले में कार्रवाई करते हुए मुख्य शूटर सागर को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान मार गिराया। बताया जा रहा है कि इस मुठभेड़ में पुलिसकर्मी भी घायल हुए है। मुठभेड़ में ढेर हुए सागर का शव अम्बाला के नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया है।