हुज़ूर: रीवा बन रहा कोरेक्स सिटी, सदन में भी हुई चर्चा, यह है रीवा का विकास: हेमंत कटारे
रीवा के कांग्रेस कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में हेमंत कटारे ने प्रदेश सरकार व उपमुख्यमंत्री पर जमकर निशाना साधा हेमंत कटारे ने कहा रीवा का नाम बदलकर कोरेक्स सिटी रख देना चाहिए रीवा में भविष्य में यहां के जनमानस के लिए कोई अच्छे संकेत नहीं है आज यह बहस में आम जनों में चाहे मजाक में चल रहा हो लेकिन लोग चर्चा यही करते हैं कि रीवाअब कोरेक्स सिटी कहलाएगा|