आरा: आरा में एक नाबालिक लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद बेहोश लड़की को पुलीस द्वारा आरा सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Arrah, Bhojpur | Feb 2, 2024 आरा के गीधा ओपी अंतर्गत एक गांव में लड़की अपने भाई के साथ घर में पढ़ाई कर रही थी। तभी गांव के ही लड़कों द्वारा जबरन लड़की को उठाकर गांव के बधार ले जाकर जबरन सामूहिक दुष्कर्म कर लड़की को छोड़कर फरार हो गए। इसकी सूचना जैसे ही स्थानीय पुलिस को मिली तो घटनास्थल पर पुलिस पहुंचकर बेहोश लड़की को बरामद कर इलाज के लिए आरा सदरअस्पताल ले गए जहां इलाज चल रहा है।