लोहरदगा: लोहरदगा पुलिस ने एक युवक का शव फंदे से बरामद किया, मानसिक तनाव की आशंका
लोहरदगा सदर थाना क्षेत्र के खख परता मिसिर टोली में गुरुवार को एक युवक का शव फंदे से झूलता हुआ बरामद किया गया। मृतक की पहचान प्रमोद लकड़ा पिता वीरेंद्र लकड़ा के रूप में हुई है।परिजनों के अनुसार बुधवार रात भोजन करने के बाद युवक अपने कमरे में सोने चला गया था। गुरुवार सुबह देर तक नहीं उठने पर परिजनों को संदेह हुआ। जब उन्होंने कमरे के अंदर देखा तो युवक साड़ी के फ