राजगीर: उदयपुर गांव में पति की मौत, हत्या की अफवाह फैली, पुलिस ने बताया बीमारी से हुई मौत
Rajgir, Nalanda | Mar 16, 2025 छबीलापुर थाना क्षेत्र के उदयपुर गांव में दिलीप राजवंशी की मौत के बाद हत्या की अफवाह फैल गई। बताया जा रहा था कि पत्नी ने पति की हत्या कर शव को जला दिया गया, इस मामले में छबीलापुर थाना अध्यक्ष मुरली मनोहर आजाद ने रविवार की दोपहर 1:30 बजे प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी जानकारी।