डही: धरमराय में नर्मदा नदी में दिखा मगरमच्छ, चौकीदार कैलाश सोलंकी ने बनाया वीडियो
Dahi, Dhar | Mar 12, 2026 डही क्षेत्र के ग्राम धरमराय में नर्मदा नदी के बैकवाटर में 8 फीट लंबा मगरमच्छ देखा गया है, जो पेयजल योजना के इंटकवेल के आसपास बार-बार नजर आ रहा है । इस घटना के बाद स्थानीय निवासियों और और नर्मदा क्षेत्र में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं में दहशत का माहौल है इसके साथ ही सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। मगरमच्छ को लेकर सोशल मीडिया पर विडियो जारी हुआ है।