जनपद मेरठ के परतापुर निवासी पिंटू और रिंकू रविवार की दोपहर करीब तीन कार में सवार होकर किसी काम से बागपत गए थे। देर शाम करीब सात बजे वापस लौटते समय बालैनी टोल प्लाजा के निकट पहुँचे तो सामने से आ रहे गन्ने से ट्रैक्टर ट्रॉली से उनकी टक्कर हो गई। कार में सवार दोनो युवक घायल हो गए।