ज्ञानपुर: ज्ञानपुर के कंपोजिट विद्यालय में विज्ञान प्रदर्शनी व निपुण विद्यालय सम्मान समारोह का हुआ आयोजन, सीडीओ ने किया शुभारंभ
ज्ञानपुर में स्थित कंपोजिट विद्यालय में राष्ट्रीय विज्ञान अभियान के अंतर्गत विज्ञान प्रदर्शनी एवं निपुण विद्यालय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया । मुख्य विकास अधिकारी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर विजेता छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया और विभिन्न विद्यालयों के अध्यापकों को भी प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया