कुचायकोट थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलवनवा हनुमान मंदिर के समीप NH27 पर गैस सिलेंडर लदा पिकअप गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हालांकि इस घटना में किसी तरह की कोई हताहत की खबर नहीं है। जिसकी जानकारी स्थानीय सूत्रों के द्वारा आज शुक्रवार को शाम 5 बजे दी गई। वहीं स्थानीय लोगों की सहयोग से सड़क पर और इधर-उधर बिखरा गैस सिलेंडर को एकत्रित किया गया।