बस्तर: सालेमेटा, केसरपाल व सोनारपाल में वन मंत्री केदार कश्यप ने 233 बालिकाओं को साइकिल का वितरण किया
Bastar, Bastar | Nov 23, 2024 शनिवार को 1.30 बजे बस्तर ब्लॉक के ग्राम सालेमेटा,केसरपाल व सोनारपाल में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 233 बालिकाओं को वन मंत्री केदार कश्यप ने साइकिल वितरण किया।छत्तीसगढ़ में बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राज्य शासन द्वारा छात्राओं के लिए सरस्वती साइकिल योजना के तहत 9 वीं कक्षा में अध्यनरत बालिकाओं को साइकिल दी जाती है।