बस्तर: प्री मैट्रिक बालक छात्रावास रेटावंड के बच्चों को ट्रैकसूट का वितरण किया गया
Bastar, Bastar | Nov 22, 2024 शुक्रवार को शाम 5 बजे मिली जानकारी के मुताबिक बस्तर ब्लॉक के ग्राम रेटावंड में आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित प्री मैट्रिक बालक छात्रावास रेटावंड में भाजपा नेता दामोदर ठाकुर के हाथों बच्चों को ट्रैक सूट वितरण किया गया। छात्रावास में दूरस्थ पिछड़े अंचलों के बच्चे आकर निवास करते हैं।और यहीं रहकर स्कूलों में अपना शिक्षा प्राप्त करते हैं।