ओबरा: चोपन थाना क्षेत्र के गुरमुरा के पास 2 बाइकों की आपस में हुई टक्कर, 4 लोग हुए घायल
चोपन थाना क्षेत्र के गुरमुरा के पास शुक्रवार की शाम 4:00 बजे के लगभग दो बाईकों की हुई आमने-सामने की जोरदार टक्कर में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिनमें एक बाइक पर सवार तीन लोग जबकि दूसरे पर एक लोग सवार थे, तीन घायलों को प्राइवेट एंबुलेंस की सहायता से चोपन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया जहां दो की हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया