पीलीभीत: पंजावा गांव के नजदीक गन्ने के खेत में बाघ ने जमाया डेरा, कटे सरसों के फसल से किसानों में दहशत, वीडियो वायरल
पीलीभीत टाइगर रिजर्व की खुली सीमा होने और तार फेंसिंग न होने की बजह से तेंदुआ और बाघ जंगल से निकलकर गावों की ओर रुख कर रहे हैं। जिससे ग्रामीण व किसानों में दहशत का माहौल है। वीडियो मे बाघ गन्ने के खेत से निकलकर कुत्ते पर हमला कर रहा है। इसको लेकर किसानों में दहशत का माहौल है। वायरल वीडियो पंजावा गांव का बताया जा रहा है।