झंझारपुर: झंझारपुर में सड़क दुर्घटना, 5 वर्षीय बालक गंभीर घायल, मधुबनी सदर अस्पताल रेफर
झंझारपुर में हुई एक सड़क दुर्घटना में 5 वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में परिजनों ने उसे तत्काल झंझारपुर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। बालक की हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उसे मधुबनी सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।