ओबरा: तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आकर हलवाई की हुई मौत, इलाज के लिए ले जाते समय तोड़ा दम
औरंगाबाद जिले के ओबरा थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-139 स्थित खरांटी पुल के समीप गुरुवार की देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मोटरसाइकिल की टक्कर से घायल हुए व्यक्ति की इलाज के लिए ले जाने के दौरान रास्ते में ही मौत हो गई। मृतक की पहचान ओबरा के कागजी मोहल्ला निवासी 50 वर्षीय मनोज मलाकार के रूप में की गई है। शुक्रवार के अपराह्न 12 बजे मिल