विदिशा से एक दुखद खबर सामने आई है। रेलवे पटरी पर एक युवक की अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक की पहचान छोटेलाल अहिरवार के रूप में हुई है।जीआरपी ने मामले में कार्रवाई करते हुए शव को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां मंगलवार दोपहर 1 बजे पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।