मयूर विहार: मयूर विहार:-क्षतिग्रस्त पानी पाइपलाइन के मरम्मत का कार्य शुरू,विधायक रोहित कुमार ने किया निरीक्षण
मयूर विहार फेस 1 इलाके में क्षतिग्रस्त पानी के पाइपलाइन को ठीक करने का काम शुरू हो गया है.मंगलवार शाम विधायक रोहित कुमार ने मरम्मत कार्य का निरीक्षण किया और अधिकारियों को जल्द काम पूरा होने का निर्देश दिया. रोहित कुमार ने बताया कि गर्मी के मौसम में त्रिलोकपुरी विधानसभा क्षेत्र के निवासियों को जल संकट से नहीं जूझना पड़े इसका प्रयास किया जा रहा है.