सोनकच्छ: सोनकच्छ अंचल क्षेत्र में तापमान में गिरावट, गर्म कपड़े और अलाव का सहारा ले रहे लोग
Sonkatch, Dewas | Nov 24, 2025 सोनकच्छ अंचल क्षेत्र में मौसम का मिजाज़ अचानक बदल गया है। बीते दो–तीन दिनों से तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। सुबह और देर शाम ठंडी हवाएँ चलने से लोगों को ठिठुरन का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण जन जैकेट, स्वेटर, मफलर और टोपी जैसे गर्म कपड़ों का सहारा ले रहे हैं। कई इलाक़ों में सुबह-सुबह और देर रात लोग अलाव जलाकर गर्मी लेते भी नज़र आ रहे हैं।