बैकुंठपुर: खनिज न्यास निधि से 48 लाख की लाइट स्वीकृत, सड़क चौड़ीकरण के बीच अघोषित ठेकेदार ने लगाए खंभे, विधायक का हस्तक्षेप
खनिज न्यास निधि से 48 लाख की लाइट स्वीकृत, सड़क चौड़ीकरण के बीच अघोषित ठेकेदार ने लगा दिए खंभे, विधायक के हस्तक्षेप से रुका काम कोरिया जिले में एक बार फिर खनिज न्यास निधि के दुरुपयोग का मामला सामने आया है। जनकल्याण के कार्यों को छोड़कर लाखों रुपये के ऐसे कार्य स्वीकृत किए जा रहे हैं, जिनसे स्थानीय पंचायतों की बजाय अघोषित ठेकेदारों को फायदा पहुंच रहा है।