गड़हनी: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गड़हनी में 33 गर्भवती महिलाओं की हुई जांच
गड़हनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार दोपहर 3 बजे तक शिविर लगाकर 33 गर्भवती महिलाओं का जांच किया गया।ये शिविर प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षा जननी योजना के तहत लगाया गया था। ये जांच डॉक्टर मनन भगत के द्वारा किया गया। वहीं प्रभारी डॉक्टर सुनील महेंद्र कपूर के नेतृत्व में शिविर लगाया गया था। सभी गर्भवती महिलाओं का बीपी, शुगर सहित कई जांच किए गए।