मई गांव के पास स्कार्पियो की टक्कर से छात्र की मौत, ग्रामीणों ने वाहन में लगाई आग, चालक की पिटाई की
परवलपुर थाना क्षेत्र के मई गांव के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई जब मुख्य सड़क मार्ग पर एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने स्कूल जा रहे छात्र को गुरुवार की सुबह 8:00 बजे के करीब कुचल दिया। इस दर्दनाक हादसे में छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान मई गांव निवासी जौसब कुमार के रूप में हुई है, जो अपने दो साथियों के साथ परवलपुर बाजार स्थित स्कूल जा रहा था।