पंडरिया: महली में गाली देने से मना करने की बात पर आरोपी ने प्रार्थिया के साथ मारपीट गाली जान से मारने की दी धमकी मामला हुआ दर्ज
21 जनवरी रविवार को कुंडा थाना पुलिस से मिली जानकारी अनुसार मामला कुंडा थाना के ग्राम महली का है। जहा गाली देने से मना करने की बात पर आरोपी रामटहल गंधर्व ने प्रार्थिया के साथ मारपीट गाली गलौज जान से मारने की धमकी दिया। जिसके बाद प्रार्थिया के शिकायत पर आरोपी के खिलाफ धारा 294,323,506 के तहत मामला दर्ज किया गया है।