शांति नगर के समीप सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई. जानकारी के अनुसार दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में कस्बा निवासी युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था. जिसे इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. यह हादसा गुरुवार की देर रात 10:00 बजे शांति नगर के समीप हुआ जब लखनपुर से कस्बा लौट रहे अमन कुमार की बाइक सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक से टकरा गई.