लटेरी: लटेरी में अलग-अलग स्थानों से वन विभाग की टीम ने जब्त की 13 मोटरसाइकिल, अवैध सागौन की बरामद
Lateri, Vidisha | Jul 19, 2024 लटेरी क्षेत्र में वन माफियाओं द्वारा अवैध लकड़ी कटाई और अवैध लकड़ी परिवहन सहित वन विभाग की भूमि पर अवैध अतिक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं इन्हें रोकने में वन विभाग का पूरा सिस्टम नाकाम साबित हो रहा है हाल ही में वन विभाग की टीम ने लटेरी के अलग-अलग स्थान से 13 मोटरसाइकिल सहित करीब 85000 की अवैध सागौन बरामद की है