बेलदौर प्रखंड क्षेत्र के शेरबासा गांव में बुधवार की दोपहर करीब ढाई बजे से रामधुनी यज्ञ की शुरुआत की गई। यज्ञ के शुभारंभ से पूर्व इसकी सफलता को लेकर भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कलश शोभा यात्रा के दौरान श्रद्धालु फुलवरिया डीह स्थित मंदिर परिसर पहुंचे, जहां पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच कलश में