मीनापुर: धर्मपुर पेट्रोल पंप के समीप सड़क हादसे में पिता पुत्री घायल। इलाज के दौरान पिता की मौत ।
रामपुरहरि थाना क्षेत्र के धर्मपुर पेट्रौल पम्प के समीप गुरुवार के सुबह सड़क हादसे में पिता पुत्री घायल हो गए वही इलाज के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई।। मृतक की पहचान धर्मपुर पंचायत के वार्डसंख्या 09 हरदिया टोला निवासी 62 वर्षीय हफीज अंसारी के रूप में हुई है । वही पुत्री का इलाज skmch में चल रहा है मृतक का शव गांव में पहुंचते ही कोहराम मच गया ।