मीनापुर: अली नेउरा गांव के करीब आधा दर्शन लोगों ने पुलिस पर लगाया मारपीट करने का आरोप। थाना अध्यक्ष ने बताया की जांच की जा रही है
मीनापुर थाना क्षेत्र के अली नेउरा के करीब आधा दर्जन लोगो ने पुलिस पर लगाया मारपीट करने का आरोप। अली नेउरा निवासी अशोक राम ने बताया की 27 मई सोमवार के शाम मेरे गांव से राजेपुर बराती गए हुए थे । देर रात लौटते समय मीनापुर गोलंबर के पास थाना गस्ती की गाड़ी ने हम लोगो को रोका जब तक कुछ समझ पाते एएसआई रवि रंजन के द्वारा लाठी डंडे से मारपीट किया गया ।