चान्हो में जेएसएलपीएस की पहल पर सेंट जॉन मेरी वियानी विद्यालय प्रांगण में शुक्रवार शाम 4 बजे महिला फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। फाइनल मुकाबले में रघुनाथपुर महिला समूह ने करकट महिला समूह को हराकर खिताब अपने नाम किया। नौरी मुंडा को शानदार प्रदर्शन के लिए ‘बेस्ट प्लेयर’ चुना गया। कार्यक्रम में समाजसेवी अजीत सिंह, बीपीएम जया कुमारी, मुखिया शिव उरांव...