हज़रत अली की जयंती पर वाराणसी में निकला जुलूस, दरगाह फातमान सेमिनार में सभी धर्म गुरु होंगे शामिल
Sadar, Varanasi | Jan 14, 2025 पैगम्बर मोहम्मद साहब के दामाद और शिया मुसलमानों के पहले इमाम हजरत अली की जयंती (13 रजब) मंगलवार को पूरे देश में मनाई जा रही है। इसी क्रम में वाराणसी की हजरत अली कमेटी की तरफ से मंगलवार सुबह 11 बजे मैदागिन स्थित टाउनहाल से उठाकर कर दरगाह फातमान तक निकाला जायेगा।