धमतरी: भीषण आग से सहमे स्टेशन पारा में एक घर को भारी नुकसान, आग का कारण स्पष्ट नहीं, मेयर ने मदद का आश्वासन दिया
स्टेशन पारा में उस वक्त मुसीबत आ गई जब एक घर में भयानक आग लग गई थी हालांकि आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं है मगर इस भीषण आग से जहां एक मकान जल गया वहीं घर के सभी सामान जल कर नष्ट हो गए वहीं इस घटना से मोहल्ले के लोग भी सहन गए थे बता दे कि यह घटना शनिवार रात में हुई थी बताया गया कि यह आग वहां रहने वाली पूर्णिमा नामक महिला के घर में अचानक लगी थी