नरसिंहपुर: जिला अस्पताल में वयस्क बीसीजी टीकाकरण कार्यक्रम में शामिल हुए केबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल लगवाया टिका
प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास व श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल की विशेष मौजूदगी में जिला चिकित्सालय नरसिंहपुर में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत वयस्क बीसीजी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया। वही केबिनेट मंत्री ने अभियान की शुरुआत करते हुए बीसीजी का टीका लगवाया वही साथ में पूर्व राज्यमंत्री जालम सिंह पटेल ने भी टिका लगवाया।