नरसिंहपुर: सुभाष वार्ड के हरदौल ग्राउंड ओर AS स्पोर्टस क्लब ने महाराजा क्रिकेट क्लब को हराकर ट्राफी पर जमाया कब्जा
जिला मुख्यालय के सुभाष वार्ड स्थित हरदौल मैदान में AS स्पोर्टस क्लब और महाराज क्रिकेट क्लब के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया। जहां महाराज क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 75 रन का लक्ष्य विपक्षी टीम को दिया वहीं जवाबी पारी में AS स्पोर्टस क्लब ने पांच विकेट खोकर अपना लक्ष्य प्राप्त कर लिया। विजेता टीम को कमेटी के द्वारा ट्राफी देकर सम्मानित किया गया।