वन विभाग के लिए खैर के पेड़ कमाई का बेहतर साधन बने हैं। वन विभाग द्वारा वन भूमि से काटे गए खैर के पेड़ों से करोड़ों का राजस्व जुटाया है। ऊना जिला को चार मंडलों में सबसे ज्यादा चार करोड़ 60 लाख का राजस्व मिला है। सिल्वीकल्चर फेलिंग के तहत खैर के पेड़ काटे गए हैं। गत वर्ष नियमानुसार काटे गए खैर के पेड़ों से वन विभाग को राजस्व मिला है।