हिलसा: मलावां गांव के उत्क्रमित मध्य विद्यालय की सहायक शिक्षक की सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह
Hilsa, Nalanda | Jun 5, 2024 हिलसा प्रखंड क्षेत्र के योगीपुर पंचायत के अंतर्गत मलावां गांव के उत्क्रमित मध्य विद्यालय के सहायक शिक्षक विजय कुमार के सेवानिवृत्त होने के उपलक्ष में एक कार्यक्रम आयोजित कर विदाई समारोह किया गया। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाध्यापक ओमप्रकाश निराला ने बताया कि विद्यालय में इनका कर्मचारी एवं छात्रों के प्रति बेहतर संबंध रहा है।