शाहजहांपुर के रोजा क्षेत्र में शनिवार एक सड़क हादसे में बाइक सवार रेलकर्मी की मौत हो गई। रेलवे रैक प्वाइंट के पास हुए इस हादसे में एक ट्रक ने रेलकर्मी को कुचल दिया। मृतक की पहचान विनीत कुमार वर्मा के रूप में हुई है, जो रेलवे के सिग्नल विभाग में कार्यरत थे।