शेखोपुर सराय: निमी गांव में सड़क हादसे में शिक्षक की मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिजनों में मचा कोहराम
शेखोपुरसराय प्रखंड क्षेत्र के निमी गांव निवासी एक शिक्षक की सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल होने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान जमुई जिले के सिकंदरा स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय जाजल के प्रधानाध्यापक विजय कुमार (47) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर करीब 1 बजे वह किसी काम से सिकंदरा बाजार गए थे।