मांडू विधानसभा के विधायक तिवारी महतो ने रामगढ़ जिला के पुण्डी पंचायत में लगभग 2 करोड से अधिक राशि से ग्रुप-01-कंस्ट्रक्शन ऑफ़ आउटडोर स्टेडियम और मल्टीपरपज रूम राम मनोहर लोहिया श्रमिक उच्च विद्यालय बोंगाहरा, रामगढ़ में शिलान्यास किया। इस समारोह में पंचायत की मुखिया रोपण देवी,विधायक प्रतिनिधि लालचंद महतो, मन्नू महतो सहित सैकड़ो स्थानीय जनप्रतिनिधिगण शामिल हुए।