खुर्जा: अरनिया के रुकनपुर में जाहर पीर बाबा मंदिर के दानपात्र से ₹25,000 की चोरी, पुजारी ने की शिकायत
अरनिया क्षेत्र के रुकनपुर बंजारा नगला गांव में जाहर पीर बाबा मंदिर से चोरी का मामला सामने आया है। चोरों ने मंदिर के दानपात्र से लगभग 25,000 रुपए चुरा लिए। मंदिर के पुजारी रण सिंह ने अरनिया थाने में इसकी लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुजारी द्वारा यह जानकारी है सोमवार दोपहर लगभग 1:00 बजे दी गई।