ललमटिया थाना क्षेत्र के जवाहर सिनेमा हॉल के पहले एनएच 80 किनारे स्थित रैन बसेरा के पास एक बंद पड़े नलकूप के पिछले हिस्से में बने पुराने जर्जर भवन को नगर निगम के पदाधिकारियों ने पहुंचकर जेसीबी चलाकर ध्वस्त कराने का काम किया है। मामले पर नगर निगम के अतिक्रमण शाखा प्रभारी जयप्रकाश यादव ने बताया कि यह नलकूप काफी समय से बंद पड़ा था।