अमरोहा: अमरोहा नेशनल हाईवे-9 पर घने कोहरे के कारण कई वाहन टकराए, यातायात बाधित, ठंड से कांपे लोग
Amroha, Amroha | Dec 22, 2025 अमरोहा में आज सोमवार सुबह करीब 6 बजे से घना कोहरा छाया रहा, जिससे पूरे जिले में विजिबिलिटी लगभग शून्य हो गई। कोहरे का सबसे ज्यादा असर नेशनल हाईवे-9 पर देखने को मिला, जहां वाहन रेंग-रेंग कर चलते नजर आए। खराब दृश्यता के कारण हाईवे पर कई वाहन आपस में टकरा गए, जिससे यातायात बाधित हो गया और कई स्थानों पर जाम जैसी स्थिति बन गई।