प्रयागराज: अखाड़ा परिषद के महामंत्री महंत हरी गिरी महाराज ने श्रद्धालुओं से की अपील
प्रयागराज के संगम तट पर आज बुधवार को मौनी अमावस्या के अमृत स्नान पर्व पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु संगम में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं,जबकि भारी भीड़ को देखते हुए अखाड़ा परिषद के महामंत्री और जूना अखाड़े के संरक्षक महंत हरी गिरी महाराज ने श्रद्धालुओं से अपील की है, उन्होंने श्रद्धालुओं से विभिन्न स्नान घाटों पर आस्था की डुबकी लगाने की अपील की है।