प्रयागराज: अल्लापुर के तिलक नगर में बाटी चोखा की दुकान में दो सिलेंडरों में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू
अल्लापुर के तिलक नगर में बाटी चोखा की दुकान में सिलेंडर लीकेज होने के कारण दो सिलेंडरों में आग लग गई। घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया गया है। जिसका वीडियो आज बुधवार को करीब 11:00 बजे सामने आया है। फिलहाल किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।मौके पर फिलहाल शांति व्यवस्था कायम है।